Guys बहुत सारे ब्लॉगर का सवाल रहता है कि मैंने अपने ब्लॉग पर अच्छे से Keyword Research के साथ क्वालिटी आर्टिकल लिखा है, फिर भी ट्रैफिक नहीं आ रहा है क्योंकि मैंने जो आर्टिकल लिखे है उन पर पहले Competiton बहुत है।
बड़ी बड़ी वेबसाइट रैंक कर रही है तो इनको हम कैसे Beat करे?
तो दोस्तो यदि आपको भी यह सवाल है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज के इस आर्टिकल में एक ऐसा तरीके के बारे में बात करने वाले है, जिससे आप अपने ब्लॉग को आसानी से रैंक करवा सकते हैं।
इसके लिए आपको Long Tail Keyword की Help लेनी होगी। तो सबसे पहले यह जानना होगा कि Long tail keyword क्या होता हैं?
तो आइए जानते है…..

Contents
Long Tail Keyword क्या है?
Long Tail Keyword क्या है, इसके बारे में जानने से पहले पहले जानते है कि Keyword क्या होता है?
Keyword एक शब्द ही होता है, जिसको हम गूगल सर्च बॉक्स लिखकर सर्च करते है उसको हम कीवर्ड कहते है। जैसे आप इस पोस्ट को पढ़ने आए, इसके लिए आपने गूगल में सर्च किया होगा कि, “Long Tail Keyword क्या है?” या फिर कोई और शब्द सर्च किया होगा।
ये जरूर पढ़े: Keyword क्या होता है?
अब कीवर्ड क्या है इसके बारे में आपने जान लिया होगा तो जानते है की Long Tail Keyword क्या है?
Long Tail Keyword भी एक प्रकार का कीवर्ड ही होता है। लेकिन Long Tail Keyword में 3 या 3 से ज्यादा कीवर्ड का समावेश होता है। इसका सर्च वॉल्यूम और कंपटीशन भी कम होता है।
जैसे “Make Money” यह एक कीवर्ड है, लेकिन Short Tail Keyword, यदि आप इसको गूगल में सर्च करेगे तो इसका सर्च वॉल्यूम बहुत ही ज्यादा है लेकिन इसका competition भी ज्यादा है। ऐसे में इस कीवर्ड पर नई वेबसाइट को रैंक करना बहुत मुश्किल है।
तो ऐसे में आप इस प्रकार के short tail keyword के बजाय Long Tail Keyword को टारगेट करेगे तो आपके लिए आसान हो जाएगा।
यहां “Make Money” Short Tail Keyword को Long Tail Keyword बनाते है तो यह होगा की,
“How To Make Money Online?” या ये भी हो सकता है “How To Make Money Online Using Smartphone?” या फिर यदि आपका हिन्दी ब्लॉग है तो आपका Long Tail Keyword हो सकता है “How To Make Money Online In Hindi” यह आपका एक Best Hindi Long Tail Keyword हो गया।
तो इस प्रकार से आप अलग अलग Long Tail Keyword को Find कर सकते है और आर्टिकल बना सकते है। ऐसे में होगा की आपका सर्च वॉल्यूम कम मिले लेकिन आपका कमोपटिशन भी कम हो जाएगा।
कई बार आपको ऐसे कीवर्ड भी मिलेगे जो 4 Word के होगे लेकिन उसके Search Volume और Competiton भी High होगा। इस प्रकार के कीवर्ड पर बड़ी बड़ी वेबसाइट रैंक हो रही होगी। ऐसे में आपको Keyword Research की मदद से अच्छे long tail keyword खोज सकतें है।
अब जानते है कि Long Tail Keyword कैसे खोजे? Long Tail Keyword कैसे Find करे? इसके लिए मैंने बेस्ट टूल भी बताए है, जिसकी मदद से आप Long Tail Keywords को ढूँढ सकते है।
तो आइए जानते है…..
ये जरूर पढ़े: Micro Niche Blog क्या है? उससे पैसे कैसे कमाए?
SEO में Long Tail Keyword क्यों जरूरी है? [Why are Long Tail Keywords Important For SEO?]
जब आपके यह आर्टिकल पढ़ाई शुरू किया, तब आपके Mind में कहीं ना कहीं यह सवाल तो जरूर आया होगा कि, यह Long Tail Keyword क्यों जरूरी है? क्या इसके बग़ैर भी ट्रैफिक नहीं आएगा?
आएगा, लेकिन सिर्फ ट्रैफिक जरूरी नहीं है। Long Tail Keyword क्यों जरूरी है, इसके 2 बड़े कारण है। आइए इसके बारे में जानते है…
कारण 1: Long Tail Keyword में Competition Low होता है
इसके बारे में मैंने उपर आपको बताया कि, Long Tail Keyword में Competition Low होता है Short Tail Keyword के मुकाबले
ऐसे में यदि आपका ब्लॉग नया है और आप किसी ऐसे Short Tail कीवर्ड पर आर्टिकल लिखते है जिस पर पहले से बड़ी बड़ी Authority Site रैंक कर रही है। तो इस प्रकार के कीवर्ड पर आपका नया ब्लॉग शुरुआत मे रैंक नहीं होगा।
इसके लिए आपके पास सिर्फ एक ही तरीका है कि, आप Long Tail Keyword को टारगेट करके आर्टिकल लिखे। Long Tail Keyword पर बड़ी बड़ी वेबसाइट ज्यादा ध्यान नहीं देती है और आप इसका लाभ ले सकते है और लॉन्ग टेल कीवर्ड पर अपनी वेबसाइट को रैंक करा सकते है।
कारण 2: Long Tail Keyword में Conversion High मिलता है।
यदि आपकी ब्लॉग एक एफिलिएट मार्केटिंग पर बना है तो आपको ज्यादा फोकस Long Tail Keyword पर ही करना चाहिए।
क्योंकि Affiliate Marketing वाले ब्लॉग में आपको User Intent को भी फॉलो करना होगा कि, आपका यूजर क्या सर्च करता है और उसे क्या चाहिए।
जैसे कोई सर्च करेगा कि, “Best Laptop” तो हो सकता है कि कोई इसके बारे में जानना चाहता है। लेकिन यदि आपका कीवर्ड है कि, “Best Laptop For Office Work” तो इसमें Buying होने के Chanses ज्यादा है।
Reason 2 में यही बताना चाहता हूं कि, Short Tail कीवर्ड में आपको भर भर के ट्राफिक मिलेगा लेकिन यह इसमें आपका Conversion बहुत low मिलेगा। वहीं आप किसी Long Tail Keyword या Specific Keyword को टारगेट करेगे तो यह ट्राफिक कम मिलेगा लेकिन Conversion High मिलेगा।
So Guys अब तक आपने जाना की, Long Tail Keyword क्या है और Long Tail Keyword क्यों जरूरी है? तो ऐसे Long Tail Keyword कैसे Find करे?
Long Tail Keyword कैसे Find करे? Long Tail Keywords को ढूँढने के लिए Free Tools:
Long Tail Keyword Find करने के बहुत सारे तरीके है, जिसमें से मैंने कुछ Free और Paid तरीके बताए है। जिसको आप फॉलो कर सकते है।
Google Autocomplete
जब भी आप गूगल के सर्च बार में कुछ भी सर्च करते है, कोई कीवर्ड डालते है तो गूगल खुद ही उस कीवर्ड को कंप्लीट करता है जैसे नीचे पिक्चर मे दिखाया है तो यह Google Autocomplete Features है, जिसका आप अपने ब्लॉग के लिए Long Tail Keyword खोजने में मदद कर सकता है।



जब भी मुझे अपने आर्टिकल के लिए कीवर्ड चाहिए या Long Tail Keyword Ideas चाहिए तो मै इसी का उपयोग करता हूं, इससे फ्री मै अच्छे अच्छे आइडिया मिल जाते है।
आपको यहां से कीवर्ड आइडिया मिलते है उनको आप कहीं पर नोट कर लीजिए
बाद में आप इनको Keyword Research Tool में डालकर Search Volume और Competiton चेक कर सकते है।
People Also Ask Boxes
Long Tail Keyword खोजने के लिए Google खुद ही आपको बहुत तरीके से मदद करता है। जब आप गूगल में कोई कीवर्ड सर्च करेगे तो आपको गूगल People Also Ask Boxes भी दिखाएगा।



जिसमे आपके टॉपिक से जुड़े सवाल दिए है।
यह वह सवाल होते है, जिसे लोग गूगल मे सर्च करते है।
आप इन सवालों को अपने ब्लॉग में cover कर सकते है और क्वालिटी आर्टिकल बना सकते है।
Long Tail Keyword Research के लिए Google का यह People Also Ask Boxes भी बहुत ही अच्छा तरीका है।
Google “Searches Related to…”
उपर दो तरीके बताए है इसके अलावा आप Google का “Searches Related to…” फीचर का उपयोग से भी अच्छे Long Tail Keyword निकाल सकते है।



यहां पर आपको Short Tail Keyword के साथ साथ Long Tail Keyword भी मिल जाते है अपने टॉपिक से जुड़े, जिसको आप अपने ब्लॉग के शामिल कर सकते है।
Answer The Public
Answer The Public एक Free + Premium Tool है। जिसमे आप अपने टारगेटेड कीवर्ड को डालते है तो यह आपको अलग अलग सवाल दिखायेगा। जिस पर आप अपना आर्टिकल बना सकते है।
Answer The Public टूल में आपको question focused keywords मिलेगे।
इस टूल की मदद से भी आप अपने ब्लॉग के लिए Long Tail Keyword Find कर सकते है।
Quora
Quora एक सवाल जवाब टाइप का सोशल प्लेटफॉर्म है। जिस पर लोग सवाल पूछते है और इनके जवाब देते है।
एक ब्लॉगर के लिए Quora किसी प्रीमियम टूल से कम नहीं है। यह उसके लिए एक Goldmine Tool है।
Quora के सर्च बार में जब आप अपना टारगेटेड कीवर्ड डालेगा तो यह आपको उसके कई सारे सवाल की लिस्ट दिखायेगा। जिसकी मदद से आप अच्छे लोंग टेल कीवर्ड निकाल सकते है या फिर इन सवाल को अपने आर्टिकल में शामिल कर सकते है।
Quora से जो सवाल य कीवर्ड आप निकलते है बाद में यदि आप चाहे तो Keyword Research Tool की मदद से उसका Search Volume और Competiton भी देख सकते है।
Quora में आपको बहुत सारे सवाल ऐसे मिल जाएगा जो High Search Volume और Low Competiton वाले है। लेकिन इसके लिए आपको सिर्फ रिसर्च करनी होगी।
आज आपने क्या सीखा: Long Tail Keyword क्या है?
दोस्त आज के इस आर्टिकल में आपने जाना की Long Tail Keyword क्या है?, SEO में Long Tail Keyword क्यों जरूरी है और Long Tail Keyword कैसे Find करे? इसके बारे में डिटेल में जानकारी देने की कोशिश की है।
मुझे उम्मीद है कि Long Tail Keyword In Hindi का यह आर्टिकल आपको हेल्पफुल लगा होगा। यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करे और हमे टैग जरूर करे।
- Long Tail Keyword क्या है? [Long Tail Keyword से जुड़ी सारी जानकारी हिंदी में 2021]
- Hindi Guest Post करने के लिए 5 Best Hindi Blog Sites [Exclusive List 2021]
- InHindiHub Blogging Question Answer In Hindi – January 2021
- Free Hindi Guest Posting Blog | Guest Post क्या है?, क्यों करनी चाहिए?
- GoDaddy से Domain कैसे खरीदे? Step By Step Guide In Hindi
अब आपको बारी है, यदि आपको इस आर्टिकल से जुड़े कोई सवाल है या कोई जानकारी शामिल करवाना चाहते है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताए।